MP Free Laptop Yojana 2025: मध्य प्रदेश सरकार 89000 छात्रों को ₹25000 की राशि लैपटॉप खरीदने के लिए दे रही है

MP Free Laptop Yojana 2025: मध्य प्रदेश राज्य सरकार के द्वारा अपने राज्य के 12वीं कक्षा में पढ़ने वाले मेधावी छात्रों को अच्छे अंक प्राप्त करने पर फ्री में लैपटॉप या लैपटॉप खरीदने के लिए ₹25000 की आर्थिक सहायता दी जा रही है, जिससे मेधावी छात्र डिजिटल शिक्षा से जुड़ सकते हैं। इस योजना के अंतर्गत सरकार के द्वारा कई तरह की पात्रता रखी गई है, जो भी इन पात्रताओं को पूरी करेगा, उन्हें सरकार के द्वारा लैपटॉप दिया जाएगा।

यदि आप भी मध्य प्रदेश बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने वाले वाले हैं, तो यह MP Free Laptop Yojana 2025 आर्टिकल आपके लिए बहुत जरूरी हो जाता है क्योंकि यदि आपके अंक 75 प्रतिशत से ज्यादा आते हैं, तो आपको मध्य प्रदेश राज्य सरकार के द्वारा फ्री में लैपटॉप दिया जाएगा। मध्य प्रदेश फ्री लैपटॉप योजना के बारे में ज्यादा जानकारी प्राप्त करने के लिए आप इस अभिलेख को अंत तक पढ़ सकते हैं क्योंकि इस अभिलेख में आपको मध्य प्रदेश फ्री लैपटॉप योजना क्या है तथा इसके लिए कौन-कौन पात्र हैं के बारे में विस्तार से चर्चा की गई है।

MP Free Laptop Yojana 2025 

मध्य प्रदेश राज्य सरकार के द्वारा अपने राज्य के माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से 12वीं की परीक्षा में 75% लाने वाले युवाओं के लिए फ्री लैपटॉप योजना की शुरुआत की गई है। फ्री लैपटॉप योजना के तहत सरकार के द्वारा ₹25000 की आर्थिक सहायता पिछले 10 महीने से इंतजार कर रहे छात्रों के बैंक खाते में 21 फरवरी 2025 को डाल दी गई है। 

इसके बाद मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा 2025 में 12वीं कक्षा में पास होने वाले मेधावी छात्रों को इस योजना का लाभ दिए जाने वाला है। मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के द्वारा जैसे ही रिजल्ट डाल दिया जाएगा। उसके बाद सरकार के द्वारा 12वीं पास करने वाले छात्रों की सूची तैयार करके उनके बैंक खाते में ₹25000 की आर्थिक मदद लैपटॉप खरीदने के लिए डाल दी जाएगी।

MP Free Laptop Yojana 2025 Highlights 

योजना का नाम MP Free Laptop Yojana 2025 
योजना की शुरुआत कब हुई2023
योजना को शुरू कियामध्य प्रदेश सरकार के द्वारा
योजना का मुख्य उद्देश्यराज्य के छात्रों को डिजिटल शिक्षा से जोड़ना
योजना से लाभार्थी 12वीं कक्षा में 75% से ज्यादा अंक प्राप्त करने पर
योजना की आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन तरीके से

MP Free Laptop Yojana 2025 के लाभ और विशेषताएं

यदि आप मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास कर लेते हैं, तो आपको नीचे दिए गए लाभ मिल जाते हैं-

  • मध्य प्रदेश राज्य सरकार के द्वारा 75% से ज्यादा अंक प्राप्त करने पर ₹25000 की आर्थिक सहायता लैपटॉप खरीदने के लिए दी जाती है। 
  • राज्य सरकार के द्वारा की जाने वाली आर्थिक सहायता सिंगल क्लिक के माध्यम से ट्रांसफर की जाती है। 
  • इस आर्थिक सहायता का उपयोग छात्र लैपटॉप खरीदने के लिए कर सकते हैं। 
  • इस योजना का लाभ उठाकर राज्य की छात्र-छात्राएं डिजिटल शिक्षा से जुड़ सकते हैं।

MP Free Laptop Yojana 2025 की पात्रता

मध्य प्रदेश की फ्री लैपटॉप योजना 2025 में आवेदन करने या ₹25000 की आर्थिक सहायता प्राप्त करने के लिए आपके पास नीचे दी गई योग्यता होनी चाहिए-

  • आवेदन करने वाला छात्र मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से पढ़ रहा होना चाहिए। 
  • आवेदन करने वाले छात्र या छात्रा की 12वीं कक्षा में 75% से ज्यादा अंक आए हुए होने चाहिए। 
  • आवेदन करने वाले 12वीं कक्षा के छात्र का अपना बैंक खाता होना चाहिए। 
  • आवेदन करने वाले 12वीं कक्षा के छात्र के बैंक खाते में डीबीटी की प्रक्रिया एक्टिवेट होनी चाहिए।

MP Free Laptop Yojana 2025 के लिए जरूरी दस्तावेज 

राज्य सरकार के द्वारा शुरू की गई फ्री लैपटॉप योजना में छात्र को ऑनलाइन आवेदन करने के लिए नीचे दिए गए दस्तावेज की जरूरत होगी-

  • छात्र का आधार कार्ड 
  • मूल निवास प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र 
  • आयु प्रमाण पत्र 
  • 12वीं कक्षा की मार्कशीट और प्रमाण पत्र 
  • बैंक खाते की पासबुक 
  • पासपोर्ट साइज फोटो 
  • मोबाइल नंबर 
  • ईमेल आईडी

MP Free Laptop Yojana 2025 Registration

दोस्तों यदि आपने मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद से 12वीं की परीक्षा 75% से ज्यादा अंकों से पास की है और फ्री लैपटॉप या 25000 की आर्थिक सहायता लेना चाहते हैं, तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आपको फ्री लैपटॉप योजना के लिए कहीं भी आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि राज्य सरकार के द्वारा 12वीं कक्षा में 75% से ज्यादा अंक लाने वालों की एक सूची तैयार की जाती है। 

जैसे ही मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के द्वारा सत्र 2025 का रिजल्ट जारी किया जाएगा। उसके बाद सरकार के द्वारा एक सूची तैयार की जाती है। इसके कुछ महीनो के बाद सरकार के द्वारा लैपटॉप वितरण की प्रक्रिया या ₹25000 की राशि की प्रक्रिया को जारी कर दिया जाता है।

Scroll to Top